न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : 'पद्मावत' के खिलाफ सिनेमा हॉल में तोड़फोड़, फिल्म के पोस्टर फाड़े

देशभर में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के विरोध में बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने जमकर बवाल मचाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jan 2018 12:04:21

बिहार : 'पद्मावत' के खिलाफ सिनेमा हॉल में तोड़फोड़, फिल्म के पोस्टर फाड़े

देशभर में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के विरोध में बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने जमकर बवाल मचाया। यहां के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की और वहां लगे फिल्म के पोस्टर को फाड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के ज्योति कार्निवल सिनेमा हॉल में 30-40 लोग पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बताया। इन लोगों ने सिनेमा हॉल की बाहरी दीवार पर लगे 'पद्मावत' के पोस्टरों को फाड़ दिया और वहां के कई फर्नीचरों को तोड़ दिया।

करणी सैनिकों ने 'पद्मावत' दिखाने पर सिनेमा हॉल में आग लगाने की धमकी तक दी। इन लोगों ने कहा, "हम किसी भी कीमत पर सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं चलने देंगे।"

करणी सेना के ये 'वीर' हालांकि पुलिस को आती देख वहां से खिसक गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर हंगामा करने वालों की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि पहचानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सेंसर बोर्ड से प्रमाणित 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होगी। गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने इस फिल्म को गुजरात, राजस्थान और हरियाणा सहित कई भाजपा शासित राज्यों में दिखाए जाने पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक हटाने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से कला की जीत हुई और इस फिल्म के बहाने राजपूत वोट अपने पक्ष में करने की राजनीति करने वालों की हार हुई है। भाजपा का हालांकि दावा है कि वह जाति की राजनीति नहीं करती।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर