न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेखा के बाद अब जोया अख्तर के बंगले का सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना संक्रमित

जोया अख्तर अपनी मां हनी ईरानी के साथ मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में बंगले में रहती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 8:07:17

रेखा के बाद अब जोया अख्तर के बंगले का  सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना संक्रमित

जावेद अख्तर-हनी ईरानी की बेटी और गली बॉय, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, लक बाई चांस जैसी फिल्मों की निर्देशक जोया अख्तर के घर का एक सुरक्षाकर्मी भी कोरोना का शिकार हो गया है और फिलहाल बीएमसी के कोविड फैसिलिटी में उनका इलाज चल रहा है।

जोया अख्तर अपनी मां हनी ईरानी के साथ मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में बंगले में रहती हैं। जोया और हनी ईरानी का बंगला अभिनेत्री रेखा के बंगले से बिल्कुल सटा हुआ है और पिछले हफ्ते रेखा के बंगले के एक सिक्योरिटी गार्ड को भी कोरोना वायरस हो गया था। माना जा रहा है कि रेखा और जोया के बंगले के सुरक्षाकर्मियों में आपसी मेल-जोल के चलते जोया का सुरक्षाकर्मी भी बाद भी कोरोना की चपेट में आया होगा।

रेखा ने नहीं कराया कोरोना टेस्ट

जोया अख्तर ने अपने सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अपना, अपनी मां हनी ईरानी और घर के अन्य सभी कमर्चारियों का कोरोना टेस्ट करवा लिया है और नतीजों का इंतजार किया जा रहा है लेकिन रेखा ने अपने बंगले के सुरक्षाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब तक अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है।

बीएमसी के 'एच' वार्ड के मेडिकल अफसर संजय फुंदे ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो खुद रेखा के बंगले 'सी-स्प्रिंग' में रेखा को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह देने गये थे, मगर उनके बंगले का दरवाजा तक नहीं खोला गया। बीएमसी के अधिकारी संजय फुंदे ने कहा कि बाद में फोन के जरिए रेखा की मैनेजर फरजाना ने उनसे बात करते हुए कहा था कि रेखा में कोरोना के किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं और जिस सुरक्षाकर्मी को कोरोना हुआ है, रेखा उससे कभी भी क्लोज कॉन्टैक में नहीं आई और ऐसे में उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

फरजाना ने बीएमसी के अधिकारी से यह भी कहा कि अगर रेखा में किसी भी तरह का कोई लक्षण पाया जाता है, तो वो अपना टेस्ट कराएंगी और बीएमसी को इस बारे में सूचित करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव