बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की फिल्म 'रूहीआफ्जा' पिछले काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में हो रही है। दिनेश विजान के प्रॉडक्शन में बन रही इस हॉरर कॉमिडी फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक मेहता कर रहे हैं और यह फिल्म 20 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म के मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक में तीनों सितारे (राजकुमार, जाह्नवी और वरुण शर्मा) डरे सहमे से नजर आ रहे हैं। यह फिल्म हॉरर- कॉमेडी है जिसमें जान्हवी कपूर का डबल रोल बताया जा रहा है। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होनी थी। स्टिल में देखा जा सकता है कि वरुण ने रेड कलर और राजकुमार ने ब्राउन कलर में बाल डाई कर रखे हैं जबकि जाह्नवी सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।














