न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'भूत' का ऐसा रहा दूसरा दिन, इतनी हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस पर स्थिर होकर कमाई करने में लगी हुई है। शनिवार को भूत ने 5.52 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 10.62 करोड़ हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Feb 2020 1:23:42

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'भूत' का ऐसा रहा दूसरा दिन, इतनी हुई कमाई

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) की पहली हॉरर फिल्म 'भूत (Bhoot)' गत शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर इस फिल्म को आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है। विक्की कौशल की भूत ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल या गिरवाट देखने को नहीं मिली। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर होकर कमाई करने में लगी हुई है। शनिवार को भूत ने 5.52 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 10.62 करोड़ हो गई है।

हालांकि ये आयुष्मान खुराना की फिल्म के मुकाबले आधा कलेक्शन है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने पहले दिन 9.55 करोड़ और दूसरे दिन 10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की दो दिन की कमाई 19.55 करोड़ हो गई है। 'गे' लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म से फैन्स का दिल जीत रहे हैं।

अब देखने वाली बात ये है कि विक्की की फिल्म कितने समय तक शुभ मंगल ज्यादा सावधान के सामने टिक पाती है।

बता दें कि इस फिल्म को भानु प्रताप सिंह ने डायरेक्ट किया है। प्रोड्यूसर करण जौहर और शशांक खेतान हैं। इस फिल्म के जरिए शशांक खेतान बतौर फिल्म निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म के टाइटल के लिए करण जौहर ने मशहूर फिल्म डायरेक्ट राम गोपाल वर्मा से मुलाकात की थी। राम गोपाल वर्मा ने ही 2000 के दशक में भूत टाइटल के साथ अपनी दो फिल्में बनाई थीं।

बात करें फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप की तो ये मुंबई में हुए एक असल वाकये पर आधारित है। ये कहानी है एक समुद्री जहाज की, जो अचानक से मुंबई के छोर पर आकर खड़ा हो जाता है। ऐसे में विक्की कौशल को इसकी जांच के लिए भेजा जाता है। विक्की को जहाज पर जाकर उसके भूतिया होने का पता चलता है और फिर वह परेशानियों को झेलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव