न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल ने बताया कैसे 'भूत' की शूटिंग के दौरान डर पर पाई जीत, वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अगली फिल्म ‘भूत पार्ट 1 : द हॉन्टेड शिप Bhoot Part 1’ हॉरर जोनर की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Feb 2020 8:45:41

विक्की कौशल ने बताया कैसे 'भूत' की शूटिंग के दौरान डर पर पाई जीत, वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अगली फिल्म ‘भूत पार्ट 1 : द हॉन्टेड शिप Bhoot Part 1’ हॉरर जोनर की है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर के रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं खुद विक्की कौशल इस फिल्म को करने के लिए शुरुआत में राजी नहीं थे। हालांकि, बाद में उनका विचार बदला और उन्होंने इसे साइन कर लिया। लेकिन विक्की कौशल के लिए ये फिल्म करना कितना मुश्किल था।

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इसे अपनी चैलेंजिंग फिल्मों में से एक बता रहे हैं। उन्होंने कहा जब मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं इसे करने के लिए तैयार नहीं था। फिर मुझे एहसास हुआ कि अगर स्क्रिप्ट के लेवल पर ही मुझे डर लग रहा है तो यकीनन जब इस फिल्म की शूटिंग होगी, बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ा जाएगा और स्पेशल इफेक्ट्स डाले जाएंगे तो लोग डरेंगे और फिल्म को एक्सेप्ट करेंगे। यह मेरे कॅरिअर की ऐसी पहली फिल्म है जिसमें मुझे आइडिया ही नहीं था कि मुझे अपने कैरेक्टर के लिए किस तरह तैयारी करनी है। विक्की ने कहा इस फिल्म के लिए मुझे अपने एक्टिंग करने के तरीकों को बदलना पडा। फिल्म में शूटिंग को लेकर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरीके भूत फिल्म की शूटिंग को अंजाम तक पहुंचाया गया। इसी वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा है- My Phobias v/s Me!।

वीडियो में विक्की बता रहे हैं कि अंडरवाटर सीन्स करना काफी ट्रिकी था। टीम के एक सदस्य ने तो उन्हें यहां तक कह दिया था कि ये सीन शूट करते समय आपको लगेगा कि आप मरने वाले हैं लेकिन आप मरेंगे नहीं। फिल्म में अंडरवाटर सीन्स की शूटिंग पूरे पांच दिनों तक की गई थी। खुद विक्की को भी अपने पानी के डर को पीछे छोड़ कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। विक्की बताते हैं कि वो पूरे 30 मिनट तक पानी के नीचे रहे। ऐसा करके उन्होंने पानी के डर को दूर करने की कोशिश की।

अब फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यह साफ हो गया कि विक्की कौशल की मेहनत रंग लाई है और उन्होंने अपने डर पर जीत दर्ज कर ली है। बता दे, फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका