29 अप्रैल को बॉलीवुड ने एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अलविदा कह गए। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 67 साल के ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और कल यानी बुधवार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे। ऋषि के निधन की खबर सुनकर पूरा देश अचंभा रह गया। बॉलीवुड के कई अभिनेता, नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
This is a terrible week for Indian cinema, with the passing of another legend, actor Rishi Kapoor. A wonderful actor, with a huge fan following across generations, he will be greatly missed. My condolences to his family, friends & fans all over the world, at this time of grief.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 30, 2020
देश के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ऋषि कपूर का अचानक चला जाना काफी हैरान करने वाला है। वह एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी थे। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- ऋषि कपूर के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को कभी भरा न जा सकेगा।
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा लगता है कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोड़ने वाला है। वो महान थे, एक शानदार दोस्त थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर साझा की। प्रियंका ने लिखा कि दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है।
The sudden demise of actor #RishiKapoor is shocking. He was not only a great actor but a good human being. Heartfelt condolences to his family, friends and fans: Information & Broadcasting Minister Prakash Javadekar (file pic) pic.twitter.com/SGpzDVbH86
— ANI (@ANI)युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है... भावभीनी श्रद्धांजलि!
उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी:
‘चल कहीं दूर न














