अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह भारत पहुंच चुके है। गुजरात के अहमदाबाद एअरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया। वहीं इससे पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर फनी अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के स्वागत की बात कर रहे थे। वरुण धवन ने इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया था। लेकिन बाद में इस वीडियो को अपने सोशल अकाउंट से डिलीट कर दिया था। हालांकि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर जरूर मौजूद है। इस वीडियो के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) ने ट्वीट किया था, 'कुंवर महिंदर प्रताप द्वारा डोनाल्ड ट्रंप का भारत में स्वागत।'














