न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले 24 घंटे में विसरा रिपोर्ट से खुलेगा सुशांत की मौत का राज

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हत्या थी या आत्महत्या।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 11:06:40

अगले 24 घंटे में विसरा रिपोर्ट से खुलेगा सुशांत की मौत का राज

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। दोनों ही एंगल पर देश की तीन बड़ी एजेंसियां सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही हैं। मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

लेकिन अब लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जल्द पता चलने वाला है। सुशांत को जहर दिया गया या नहीं इस राज से कल यानी शुक्रवार को पर्दा उठने वाला है। कल सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आएगी। विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि सुशांत को जहर दिया गया या नहीं। मालूम हो, ये रिपोर्ट सुशांत के 20% विसरा के जांच पर तैयार की गई है। सुशांत का 80% विसरा मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। सुशांत के परिवार का कहना है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया है। ये हत्या का मामला है। परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इस केस में मुख्य आरोपी बताया है।

विसरा रिपोर्ट को लेकर मेडिकल बोर्ड की बैठक होगी। सुशांत के विसरा की दूसरी बार जांच करने वाली फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम अपनी रिपोर्ट एम्स के डॉक्टर्स के पैनल को सौंपेगी। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को केस पर एम्स के डॉक्टरों का पैनल फाइनल मीटिंग करेगा। इस बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर बात होगी। एम्स के डॉक्टर ही सुशांत की मौत पर फाइनल रिपोर्ट देंगे।

मालूम हो, इस केस में एम्स की टीम को सुशांत के गले पर पड़े निशान पर भी शक है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पहले ही तमाम सवाल उठे हैं। एक्टर के परिवार ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। कल आने वाली विसरा रिपोर्ट से काफी सारी चीजें साफ हो जाएंगी। सुशांत का परिवार लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहा है। वहीं सुशांत केस को ड्रग्स एंगल ने नया मोड़ दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका