न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरे रंग के कपड़े से सुशांत ने बनाया था फंदा, सुबह 10 बजे पिया था जूस

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बेडरूम में हरे रंग के कपड़े से फांसी का फंदा बनाया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 6:25:30

हरे रंग के कपड़े से सुशांत ने बनाया था फंदा, सुबह 10 बजे पिया था जूस

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में रविवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से बॉलीवुड गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। एक्टर के निधन पर फैंस समेत सेलेब्स दुख जता रहे हैं। अभी सुशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बेडरूम में हरे रंग के कपड़े से फांसी का फंदा बनाया था। पुलिस को सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत ने आधी रात को आखिरी फोन कॉल एक एक्टर को किया था। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। इसलिए दोनों की आपस में बात नहीं हो पाई थी। सुशांत ने आज सुबह 10 बजे जूस पिया और अपने कमरे में वापस चले गए थे। इसके बाद से सुशांत अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। हाउस हेल्प और दोस्त ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फिर हाउस स्टाफ ने लोकल चाबी बनाने वाले को बुलाया। जिसकी मदद से दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर सुशांत का लटका हुआ पार्थिव शरीर देख नौकर ने पुलिस को फोन किया। दोस्त ने 108 पर कॉल किया था। दोपहर 12:45 बजे सुशांत के बेडरूम का दरवाजा तोड़ा गया था।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,sushant singh rajput news,bollywood news

सुशांत बांद्रा में ड्यूप्लेक्स फ्लैट में रहते थे। जहां नीचे एक बड़ा हॉल था और ऊपरी मंजिल पर 3 बेडरूम थे। फ्लैट में सुशांत के साथ 4 और लोग रहते थे। जिसमें दो कुक, एक हाउस हेल्प और एक आर्ट डिजाइनर शामिल हैं। जो कि उनका दोस्त भी था। पुलिस के मुताबिक, सुशांत 6 महीने से तनाव में थे। पुलिस ने सुशांत के फ्लैट से कुछ सामान भी बरामद किया है।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,sushant singh rajput news,bollywood news

सुशांत की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों की मिली सभी सदमे में आ गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए। घर के लोग उन्हें संभालने में जुटे हैं। वे होश में आते हैं और फिर थोड़ी देर बाद बेहोश हो जा रहे हैं। करीबी लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों को घर बुलाया गया है। सुशांत के पिता पटना में राजीव नगर स्थित रोड नंबर 6 में रहते हैं। सुशांत सिंह मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। 90 के दशक में पूरा परिवार पटना आ गया। पिता केके सिंह सरकारी अधिकारी रहे हैं। सुशांत की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई है। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। खगड़िया में सुशांत का ननिहाल है। पिछले साल यहां उनका मुंडन संस्कार भी किया गया था। सुशांत के गांव वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है उन्होंने सुसाइड किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव