न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब तक CBI सुशांत की सुसाइड का सबूत लेकर नहीं आती, मैं इसे मर्डर ही मानूंगा : दीपक काजिर

ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती जेल की हवा खा रहे हैं क्योंकि दोनों ड्रग पैडलिंग में शामिल थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 11:14:51

जब तक CBI सुशांत की सुसाइड का सबूत लेकर नहीं आती, मैं इसे मर्डर ही मानूंगा : दीपक काजिर

4 जून, 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सुशांत की मौत को लेकर अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये सुसाइड था या मर्डर। इस बीच इस मामले में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा होने का सिलसिला जारी है। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती जेल की हवा खा रहे हैं क्योंकि दोनों ड्रग पैडलिंग में शामिल थे। तीनों एजेंसियों की जांच किस नतीजे पर पहुंची है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन सुशांत के करीबी उनकी मौत का सच जानने के लिए बेताब हैं।

मैं इसे हत्या ही मानता हूं : दीपक काजिर

पवित्र रिश्ता शो में सुशांत के पिता की भूमिका निभाने वाले को-स्टार दीपक काजिर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'मैं इसे हत्या ही मानता हूं। मैं ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कह रहा हूं और मैं तभी अपना स्टेटमेंट बदलूंगा जब सीबीआई यह सबूत लेकर आएगी कि यह सुसाइड है ना कि मर्डर। लेकिन तब तक मुझे इसी थ्योरी पर यकीन है कि यह एक मर्डर है। कोई भी व्यक्ति कितना भी बदल जाए लेकिन जहां तक सुशांत को मैं जानता था वो हर चीज लिखा करते थे और अगर उन्होंने सुसाइड किया तो सुसाइड नोट कहां है?'

दीपक ने आगे मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाए और कहा, 'मुंबई पुलिस बिना किसी प्रूफ के इसे सुसाइड कैसे कह सकती है। सुशांत अच्छा कमा रहे थे और अच्छी फ़िल्में कर रहे थे तो वो सुसाइड नहीं कर सकते। यह मर्डर ही है। दीपक 2016 में अंकिता लोखंडे से हुए सुशांत के ब्रेक अप के बाद उनके टच में नहीं थे।'

संदीप सिंह पर उठाए थे सवाल

इससे पहले एक इंटरव्यू में दीपक ने सुशांत की मौत के मामले में संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने कभी संदीप को नहीं देखा, सबसे पहले उसे एक चैनल में ही देखा था जहां उसने दावा किया कि वो सुशांत को जानता है लेकिन पिछले 10 महीनों से मिला नहीं था। मुझे नहीं पता उसने जो किया उसका अधिकार उसे किसने दिया। मैंने कभी सुशांत से उसका नाम भी नहीं सुना था।'

दरअसल, सुशांत के अंतिम संस्कार के समय संदीप सुशांत की बहन को संभालते नजर आए थे जिससे सबको लगा कि वो उनके परिवार के करीबी हैं हालांकि ये गलत है। सुशांत की बहन मीतू अपने भाईकी डेड बॉडी देखकर टूट गई थीं जिसके बाद संदीप ने वहां मौजूद होने पर उन्हें सहारा दिया था। तस्वीरें सामने आने पर सबको लगा कि संदीप उनके करीबी हैं। बाद में परिवार के वकील विकास सिंह ने खुलासा किया था कि परिवार का कोई भी सदस्य संदीप को नहीं जानता और ना ही उनसे पहले कभी मिला था।

अगले 24 घंटे में विसरा रिपोर्ट से खुलेगा सुशांत की मौत का राज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जल्द पता चलने वाला है। सुशांत को जहर दिया गया या नहीं इस राज से कल यानी शुक्रवार को पर्दा उठने वाला है। कल सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आएगी। विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि सुशांत को जहर दिया गया या नहीं। मालूम हो, ये रिपोर्ट सुशांत के 20% विसरा के जांच पर तैयार की गई है। सुशांत का 80% विसरा मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। सुशांत के परिवार का कहना है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया है। ये हत्या का मामला है। परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इस केस में मुख्य आरोपी बताया है।

दिशा की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी का सीबीआई को दिया बयान सामने आया है। बयान में सिद्धार्थ ने यह कहा है कि दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो बोले थे कि मुझे मार दिया जाएगा। पिठानी के इस बयान से दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन जाहिर हो रहा है। रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ के बयान वाले लेटर में दावा किया गया है कि 8 जून को दिशा की मौत के बाद सुशांत की हालत ठीक नहीं थी। सुशांत सिंह राजपूत को अपनी जिंदगी का डर सता रहा था। उन्होंने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ के इस स्टेटमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत 8 जून का कोई न कोई राज जरूर जानते थे। तभी उन्हें अपनी जिंदगी पर भी खतरा लग रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका