न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे सुशांत के उसी अपार्टमेंट में पहुंचे पिता जहां एक्टर ने की थी खुदकुशी

सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। उनके घरवाले सदमे में हैं और अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए पटना से मुंबई आ गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 4:11:00

बेटे सुशांत के उसी अपार्टमेंट में पहुंचे पिता जहां एक्टर ने की थी खुदकुशी

सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। उनके घरवाले सदमे में हैं और अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए पटना से मुंबई आ गए हैं। मुंबई पहुंचने के बाद वे सीधा अपने बेटे के बांद्रा स्थित उस फ्लैट पर पहुंचे, जहां एक्टर ने खुदकुशी की थी। अपने जवान बेटे को खोने पर सुशांत के पिता शॉक्ड हैं। सुशांत की बहनें, पिता और अन्य रिश्तेदार को इस हालात में देखना हर किसी को झकझोर कर रख देने वाला है। इस मुश्किल घड़ी में सुशांत के पिता को परिवारवाले संभाल रहे हैं। बेटे के निधन की खबर जानने के बाद तो वे निशब्द हो गए थे। उनके लिए नौजवान बेटे को खोने का सदमा इतना बड़ा था कि वे कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत 4 बहनों के इकलौते भाई थे। सुशांत की मां और एक बहन पहले ही दुनिय को अलविदा कह चुकी हैं। ऐसे में अब सुशांत को खो देना उनके बुजुर्ग पिता के लिए सदमे से कम नहीं है।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,sushant singh rajput family,sushant singh rajput father,bollywood news

सुशांत के घर के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सुशांत का परिवार उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर जाते हुए दिखा। कोरोना की वजह से सभी लोग मास्क लगाकर पहुंचे हैं। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में होगा। सुशांत के प्रवक्ता ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। अपने बयान में प्रवक्ता ने कहा, 'एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज विले पार्ले के पवन हंस शमशान घाट में होगा।'

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,sushant singh rajput family,sushant singh rajput father,bollywood news

14 जून को अपने फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। उन्होंने खुद को फांसी लगा ली थी। रविवार देर रात सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सुशांत के निधन की वजह दम घुटना बताया गया है। इसका मतलब सुशांत की मौत सुसाइड की वजह से ही हुई है। सुशांत डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे। उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था। ऐसे में सुशांत ने अपनी जान क्यों ली इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव