न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया की सुशांत को धमकी, तुम्हारे इलाज के सारे कागज मीडिया को दे दूंगी और कह दूंगी कि तुम पागल हो

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सनसनीखेज आरोप लगाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 9:14:08

रिया की सुशांत को धमकी, तुम्हारे इलाज के सारे कागज मीडिया को दे दूंगी और कह दूंगी कि तुम पागल हो

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सनसनीखेज आरोप लगाए। मंगलवार को सुशांत सिंह के पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि रिया ने ही सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था। उन्होंने कई आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस से इस मामले की जांच करने की अपील की है।

sushant singh rajput suicide case,rhea chakraborty,rhea and sushant singh rajput,bollywood news,sushant singh rajput suicide

सुशांत के पिता ने अपने बयान में कहा मेरा बेटा फिल्म लाइन को छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। जब उसका दोस्त गणेश उसके साथ केरल जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं पर नहीं जाओगे। अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और बता दूंगी की तुम पागल हो गए हो। जब रिया को लगा कि सुशांत सिंह उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम रहा गया है। इस पर रिया ने सोचा कि अब सुशांत सिंह उसके किसी काम का नही रहा है, तो रिया जो कि सुशान्त के घर पर रह रही थी। उसके घर से लेपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर, पासवर्ड साथ लेकर चली गई, इस प्रकरण की जांच की जाए।

सुशांत के पिता ने अपने बयान में कहा उसने मेरे बेटे सुशांत का फोन नम्बर अपने फोन में ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत ने मेरी बेटी को फोन किया था और उसने कहा था कि रिया मुझे कहीं फंसा देगी, वो यहां से काफी सामान लेकर चली गई है और मुझे धमकी देकर गई है कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानीं तो तुम्हारे इलाज के सारे कागज मीडिया को दे दूंगी और कह दूंगी कि तुम पागल हो, तुम्हे कोई काम नहीं देगा और तुम बर्बाद हो जाओगे।

sushant singh rajput suicide case,rhea chakraborty,rhea and sushant singh rajput,bollywood news,sushant singh rajput suicide

सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया कि 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया के सम्पर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए? यदि उसका दिमागी इलाज चल रहा था तो इस संबंध में हमसे कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई। क्योंकि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं, इसकी जांच करवाई जाए?

इसके अलावा रिया पर ये भी आरोप है कि वो सुशांत को ट्रीटमेंट के दौरान अपने घर ले गई थी और उसे ओवरडोज दिया गया था। लेकिन रिया ने इस मामले में कहा था कि सुशांत को डेंगू है। केके सिंह का रिया पर आरोप है कि वे सुशांत को कोई फिल्म साइन नहीं करने दे रही थी। जब भी कोई फिल्म ऑफर आता था तो वो उसे फोर्स करती थी कि सुशांत उसी प्रोजेक्ट को साइन करे जिसमें रिया उसके अपोजिट एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हो।

sushant singh rajput suicide case,rhea chakraborty,rhea and sushant singh rajput,bollywood news,sushant singh rajput suicide

केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया कि रिया ने सुशांत के पुराने और भरोसेमंद स्टाफ को हटा दिया था और इसकी जगह ऐसे लोगों को रिप्लेस किया गया जो रिया को जानते थे। वे इसके सहारे सुशांत को माइक्रो स्तर पर मैनेज करना चाहती थीं।

केके सिंह ने कहा जिन-जिन डॉक्टरों ने रिया के कहने से मेरे बेटे सुशांत सिंह का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दी थी?

रिया पर ये भी आरोप है कि साल 2019 में सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपये थे लेकिन कुछ ही महीनों में 15 करोड़ रुपए को कई ऐसे अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था जो सुशांत के साथ लिंक नहीं थे। जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए उनका मेरे बेटे से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाएगी इन बैंक खातों के क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी एवं षड्यंत्र से ठगा है इसकी जांच भी होनी चाहिए?

sushant singh rajput suicide case,rhea chakraborty,rhea and sushant singh rajput,bollywood news,sushant singh rajput suicide

दिसंबर 2019 में रिया ने जानबूझकर सुशांत का मोबाइल नंबर बदलवाया ताकि वो अपने घरवालों से बात ना कर सके। इसके अलावा रिया सुशांत को पटना उनके होमटाउन भी नहीं जाने देती थी। मैंने अपने घर पटना में रहते हुए, बहुत बार अपने बेटे सुशांत से बात करने की कोशिश की, लेकिन रिया और उसके परिजन व सहयोगियों ने हमेशा मेरी सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया और ना ही उसे मेरे पास पटना मे आने दिया। मैं बजुर्ग आदमी हूं, मेरी उम्र 74 साल हैं। मैं अपने बेटे के निधन के चलते शोक मे हूं, करीब 40 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन मुंबई पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना करके जिन लोगों की इस प्रकरण मे कम भूमिका रही है उनके उन पर जांच करती जा रही है।

बता दे, सुशांत की तीन में से दो कंपनियों में रिया डायरेक्टर थी। एक कंपनी में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती एडिशनल डायरेक्टर था। तीनों कंपनियों में सुशांत ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इन्वेस्टमेंट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव