न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बॉलीवुड ने ट्वीट कर जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर शोक जताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 4:07:24

सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बॉलीवुड ने ट्वीट कर जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने सूसाइड कर ली है। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। इस खबर के आने के बाद से सभी को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के आत्मह्त्या करने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाई है। हालाकि, कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। जिस वक्त सुशांत ने सुसाइड किया, तब दोस्त भी घर में थे। जब सुबह दोस्तों ने आवाज दी तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ा गया तो सुशांत सिंह राजपूत की लाश मिली। कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह डिप्रेशन का इलाज कर रहे थे। कुछ करीबियों का कहना है कि एक एक्ट्रेस से उनका अफेयर था और इन दिनों वह अफेयर ठीक नहीं चल रहा था। सुशांत इसे लेकर भी परेशान थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। इंडस्ट्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि, 'ईमानदारी से इस खबर ने मुझे स्तब्ध और अवाक कर दिया है... मुझे याद है कि मैं छीछोर में #SushantSinghRajput को देख रहा हूं और अपने दोस्त साजिद को बता रहा हूं कि इसके निर्माता ने फिल्म का कितना आनंद लिया है और काश मैं इसका हिस्सा होता। ऐसा प्रतिभाशाली अभिनेता... भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।'

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे। जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर वास्तव में दुखद है। यह उनके परिवार और प्रियजनों के लिए गहरी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।

संजय दत्त ने ट्वीट किया है कि, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में सुनकर चौंक गया। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

रामगोपाल वर्मा ने भी ट्वीट कर अपना दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, 'यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे चौंकाने वाली बात है। बहुत यंग एक्टर जिसके पास जीने का बहुत सारा लाइफ बचा हुआ था और फिर क्यों? यह लिखकर उन्होंने एक सवाल छोड़ दिया है।

विक्की कौशल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं आश्चर्यचकित हो गया, मेरे पास कोई शब्द नहीं है।'

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका