न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स चैट में फंसे सेलिब्रिटीज, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली और रकुल प्रीत को NCB ने भेजा समन

सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने बुधवार को समन भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 6:06:45

ड्रग्स चैट में फंसे सेलिब्रिटीज, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली और रकुल प्रीत को NCB ने भेजा समन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने बुधवार को समन भेजा है। अगले तीन दिनों में इन एक्ट्रेसेस को पूछताछ के लिए हाजिर होना होगा। खबर है कि दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है जबकि रकुल प्रीत सिंह को 24 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

इससे पहले एनसीबी के समन पर मंगलवार को पेश हुए टैलेंट कंपनी क्वान के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर, टैलेंट मैनेजर जया साहा और सुशांत की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी से करीब 6 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान बॉलीवुड की 15 हस्तियों के नाम सामने आने की बात कही गई थी।

दीपिका-सारा गोवा में

जानकारी के मुताबिक, दीपिका अभी गोवा में हैं। उनकी जिससे चैट हो रही थी करिश्मा वे भी किसी शूट के सिलसिले में गोवा में हैं। करिश्मा को भी एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया जिन्होंने बीमारी का बहाना बनाया जिसके बाद करिश्मा को भी समन भेजा गया। वहीं सारा अली खान भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ गोवा के घर पर हैं। सारा का सबसे पहले नाम रिया चक्रवती ने लिया था।

मुंबई में भारी बारिश के चलते बुधवार को हाईकोर्ट में छुट्टी कर दी गई

वहीं, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। सुनवाई के लिए आज का दिन तय हुआ था, लेकिन आज सुनवाई नहीं हो पाई। क्योंकि, मुंबई में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा हो गया है। ऐसे में हाईकोर्ट में छुट्टी कर दी गई है।

रिया के मामले में अब गुरुवार को सुनवाई होगी

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि अब कल सुनवाई होगी। उधर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) आज फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंतेना से पूछताछ कर रहा है। 16 दिन से जेल में बंद रिया की जमानत अर्जी स्पेशल कोर्ट (NDPS) ने 2 बार खारिज कर दी थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे NCB ने 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उन्हें भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया था।

रिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक

रिया पर आरोप हैं कि वे ड्रग्स पैडलर्स के कॉन्टैक्ट में थीं, सुशांत के लिए ड्रग्स भी अरेंज करती थीं। भायखला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को रिया की पेशी हुई थी। स्पेशल कोर्ट ने उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी। ऐसे में अब रिया को हाईकोर्ट से उम्मीद है। रिया के साथ उनके भाई शोविक की ने भी हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है।

ड्रग्स केस में 20 लोग गिरफ्तार


रिया और शोविक के साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, हेल्पर दीपेश सांवत और कई ड्रग्स पैडलर समेत 20 लोगों को NCB ने गिरफ्तार किया है। मिरांडा, सावंत और ड्रग्स पैडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत अर्जियां स्पेशल कोर्ट से खारिज होने के बाद इन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। इनकी अर्जियों पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 29 सितंबर को है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका