न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के मंत्री ने रिया चक्रवर्ती को बताया 'विषकन्या', बोले- सुपारी किलर के रूप में सुशांत की जिंदगी में आई

बिहार के कई नेता भी सुशांत के परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 10:20:21

बिहार के मंत्री ने रिया चक्रवर्ती को बताया 'विषकन्या', बोले- सुपारी किलर के रूप में सुशांत की जिंदगी में आई

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती का बयान सामने आया है। रिया ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। उन्हें भरोसा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। इसके बाद रिया ने कहा- सत्यमेव जयते, सच की जीत होगी। वहीं दूसरी तरफ बिहार के कई नेता भी सुशांत के परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

हाल ही में बिहार के मंत्री महेश्वर हजारी ने इस मामले में रिया को सुपारी किलर और विषकन्या तक बता दिया। उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती एक सुपारी किलर के रूप में सुशांत की जिंदगी में आई और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। महेश्वर हजारी ने कहा कि रिया ने सुशांत के पैसे तक ट्रांसफर करवा लिए। अब साफ नजर आ रहा है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। रिया चक्रवर्ती विष कन्या की तरह है जिसे साजिश के तहत सुशांत के पास भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वह न जाने आगे कितने लोगों की अपनी महत्वकांक्षा को पूरा करने के चक्कर में जान ले लेगी। ऐसी सुपारी किलर पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

rhea chakraborty,maheshwar hazari,sushant singh rajput,entertainment,sushant singh rajput suicide case,bollywood news

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुबई स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना में खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। रिया ने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई। इसमें उन्होंने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। बुधवार को पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन, यहां रिया और उनका परिवार नहीं मिला। सुशांत के पिता मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने एक कैविएट दाखिल की है। वहीं गुरुवार देर शाम बिहार सरकार ने भी शीर्ष कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी। दरअसल कैविएट उस स्थिति में दाखिल की जाती है, जब किसी को यह आशंका हो कि कोर्ट में उसके खिलाफ अचानक कोई आदेश लाया जा सकता है। कैविएट लगाने पर सुनवाई से पहले उस व्यक्ति को भी सूचना देनी होती है, जिसने कैविएट दाखिल की हो?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका