सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े बॉलीवुड के ड्रग्स मामले की जांच कर रहा है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को बुलाया है। कई एक्ट्रेस के नाम सामने आने के बाद आज पहला दिन है जब रिया चक्रवर्ती के बाद किसी अन्य एक्ट्रेस से पूछताछ होगी। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों को एनसीबी ने समन भेज दिया है और उनसे जल्द पूछताछ होगी। एनसीबी की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। जैसे ही ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम सामने आया, सोशल मीडिया पर उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। असल में ये गुस्सा उनके खिलाफ नहीं है, बल्कि दीपिका के खिलाफ है क्योंकि उन्होंने लगातार ये दावा किया था कि सुशांत डिप्रेशन में थे। उनकी थ्योरी को सुशांत के फैन्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। अब जब ड्रग विवाद में दीपिका फंस गई हैं, तब सुशांत के फैन्स ही उन्हें आईना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
#BoycottBollywoodDruggies
So according to #DeepikaPadukone this Joker Ranveer Singh is Normal, and Sushant was Depressed ?#DeepikaPadukone
this isn't possible without drugs#DeepikaPadukone #MaalHaiKya #BollywoodDruggies
आपको बता दे, आज एनसीबी ने रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 25 सितंबर को बुलाया गया है। फिलहाल दीपिका गोवा में हैं। दीपिका आज दोपहर को गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी। गोवा एयरपोर्ट CISF के मुताबिक, दीपिका आज दोपहर 12:30 बजे गोवा से रवाना होंगी। एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के लिए CISF को अलर्ट किया गया है। दीपिका चार्टेड प्लेन से मुंबई जाएंगी। सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को बुलाया है।














