देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन (Lockdown) में जहां सभी सितारे अपने घरों में है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की हॉट स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी हॉट फोटोज से फैन्स के होश उड़ा रही है। हाल ही में सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह घोड़े पर बैठी नजर आ रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनकी अदाएं कातिलाना हैं। 16 घंटे पहले शेयर करी इस फोटो को 17 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस फोटो को देख कर कई यूजर्स खूब तारीफ कर रहे है। इसके साथ ही कई यूजर्स इस फोटो पर सेक्सी, हॉट, स्टनिंग जैसे कमेंट कर रहे हैं। बता दे, सनी लियोनी के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनकी नई फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।














