शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही बॉलीवुड से दूर दूसरे देश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं लेकिन अपने फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में, सुहाना खान की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में शाहरुख खान की बेटी अपनी दोस्त के साथ मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी की यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। सुहाना खान (Suhana Khan) की इस फोटो को उनके फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।














