रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप ड्रामा की तीसरी फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। कुछ ही घंटों में इस ट्रेलर को यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका। फैंस मूवी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस के लगातार रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। यूजर्स इसे खिलाड़ी भैया, ब्लॉकबस्टर लोडिंग, आग है सर, एपिक, पावर पैक्ड ट्रेलर का टैग दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हिला दिया सर आपने। फिल्म 300 करोड़ कमाएगी, साथ ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्ट भी बनेगी।
Blockbuster Trailer 😻
— Dᴀᴍᴏɴ Sᴀʟᴠᴀᴛᴏʀᴇ 🎭 #MI (@Akshay_Brigade) March 2, 2020
All time blockbuster trailer #Sooryavansi 💖💖💖 epic epic omg
— terminator Rowdy (@pandey_rowdy) March 2, 2020
![]()
अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग इस कदर इंप्रेस हैं कि इस मूवी को मास्टरपीस बता रहे हैं। फिल्म को ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देख कहा जा सकता है कि सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है।
बता दे, सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगीं। वहीं सिम्बा रणवीर सिंह और सिंघम अजय देवगन की ट्रेलर में पावर पैक्ड एंट्री दिखाई गई है। मालूम हो फिल्म सूर्यवंशी इस साल 24 मार्च को रिलीज हो रही है।रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर 4.15 मिनट लंबा है। इसलिए ट्रेलर बीच में थोड़ा बोझिल भी हो जाता है। मगर ट्रेलर खत्म होने से पहले ऐसा सीक्वेंस आता है जो दर्शकों में रोमांच पैदा कर देता है।














