न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब विदेश से भारतीय स्टूडेंट्स को वापस लाएंगे सोनू सूद, 22 जुलाई को उड़ेगी पहली फ्लाइट

सोनू सूद विदेश में फंसे इंडियन स्टूडेंट्स को देश लाने जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद किया है। इसके लिए पहली फ्लाइट 22 जुलाई को यानी कल भेजने की तैयारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 3:36:07

अब विदेश से भारतीय स्टूडेंट्स को वापस लाएंगे सोनू सूद, 22 जुलाई को उड़ेगी पहली फ्लाइट

बॉलिवुड में सोनू सूद कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए थे। जब लॉकडाउन में मजदूर पैदल अपने घरों की तरफ निकल गए तो सोनू ने हजारों मजदूरों को अपने खर्चे पर बसों और ट्रेन के जरिए उनके घर पहुंचाया। सोनू के इस काम की हर तरफ तारीफ की गई। सोनू अभी भी लगातार लोगों की मदद कर रहे है। ऐसे में अब सोनू सूद विदेश में फंसे इंडियन स्टूडेंट्स को देश लाने जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद किया है। इसके लिए पहली फ्लाइट 22 जुलाई को यानी कल भेजने की तैयारी है।

सोनू सूद ने खुद यह बात शेयर की है। मजदूरों को घर भेजने के बाद अब सोनू सूद विदेशों में फंसे भारतीय छात्रों की मदद में जुट गए हैं। सबसे पहले सोनू एक चार्टर फ्लाइट के जरिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से भारतीय छात्रों को भारत लाएंगे। सोनू ने ट्वीट कर बताया, 'किर्गिस्तान में रह रहे सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि अब आपके घर वापस आने का समय आ गया है। हम बिश्केक से वाराणसी की पहली चार्टर फ्लाइट 22 जुलाई को चलाएंगे। आपको ईमेल आईडी और मोबाइल फोन पर कुछ देर में इसकी जानकारी मिल जाएगी। अन्य राज्यों के लिए भी इस हफ्ते चार्टर फ्लाइट चलाई जाएंगी।'

पहले भी फ्लाइट से फंसे लोगों को घर ला चुके हैं सोनू सूद

सोनू सूद इससे पहले भी फ्लाइट के जरिए लोगों को उनके शहर-घर भिजवा चुके हैं। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में केरल में ओडिशा की कई नर्सें फंस गई थीं। जब उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगी तो उन्होंने उनकी मदद की। कई नर्सों को उन्होंने फ्लाइट के द्वारा केरल से ओडिशा घर भेजा। इस पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनकी जमकर तारीफ की थी। हालांकि, ऐसा पहली बार होगा जब विदेश से सोनू सूद किसी भारतीय को उसके घर ला रहे हैं।

मुंबई से प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के बाद भी सोनू सूद लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। दो दिन पहले जब ट्विटर पर एक फोटो वायरल हुई थी जहां एक परिवार को फुटपाथ पर सोना पड़ा था तो सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। उन्होंने कहा था कि इस परिवार के सिर पर कल छत होगी।

सोनू सूद की तारीफ

इसके अलावा सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान घर जाने में घायल हुए या मारे गए मजदूरों के 800 परिवारों का खाने, रहने और पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे। सोनू सूद की मदद से लोग इतने अभिभूत हैं कि हाल में एक उड़ीसा के मजदूर ने अपनी दुकान का नाम सोनू सूद के ऊपर रखा है। बहुत से लोगों ने सोनू सूद को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव