बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लोग भाई-भतीजावाद को लेकर आवाज उठा रहे है। वहीं, अब इस बहस में सिंगर सोनू निगम ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद ही चौकाने वाली बातें कही। अपने वीडियो में सोनू निगम ने आगाह किया है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में जिस तरह का माफिया सक्रिय है, हो सकता है कि आने वाले समय में इस इंडस्ट्री से भी आत्महत्या की खबर आए। लगभग साढ़े सात मिनट के इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया है कि किस तरह एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है। वो तय करते हैं कि किस कलाकार से गाना गवाना है और किसे रोकना है। उनके काम करने का तरीका नए बच्चों को परेशान कर रहा हैं।
वीडियो की शुरुआत में उन्होंने चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों की बात करते हुए दुख भी प्रकट किया है।
सोनू निगम ने आगे कहा- 'मैं इन सब से निकल गया हूं, मैं अपनी दुनिया में बहुत खुश हूं। लेकिल मैंने नई सिंगर्स, नए कंपोजर्स, नए गीतकार की आंखों मे वो उलझन देखी है। खुलकर रोते हैं वो कभी-कभी। अगर वो मर गए तो आपके ऊपर भी सवाल खड़े होंगे। ये सब गंधर्व लोग हैं, इन्हें प्रताड़ित मत कीजिए। इनके साथ तोड़े इजी रहिए, मेरे साथ ऐसा हो सकता है कि मेरे गाने कोई दूसरा एक्टर तय करें। वही एक्टर जिसपर आज कल लोग उंगलियां उठ रहे हैं, वो कह रहा है कि इससे गाने मत गवाओ। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी ऐसा कर रखा है।
सोनू ने आगे कहा, 'मैनें कितने गानों गा रखें है, जिसकी डबिंग हो चुकी है। सोचिए मैंने आपसे काम नहीं मांगा, लेकिन आप मुझे बुला के मुझसे गाने गवा के फिर मेरे गाने डब करना, ये क्या है। म्यूजिक इंडस्ट्री में 1989 से काम कर रहा हूं.. आप जब मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं तो फिर छोटे बच्चों के साथ क्या कर रहे होंगे? थोड़े से इजी हो जाओ, एक ही गाने को 9-9 लोगों से गवाते हो, ये क्या चल रही है।'
उन्होंने कहा कि इंसान होना भी जरूरी है। एक सिंगर से आप 10 गाने गवाएं और 10 के 10 गाने डब हो जाए और फिर उससे कहें कि 11वें गाने में तुझे लेंगे। क्या ये सिंगर्ग, लिरिक्स राइट के साथ सहीं है। म्यूजिक कंपोजर्स के साथ क्या ये सही है कि तू मेरी कंपनी का आदमी है तो मैं तुझे काम दूंगा। वरना तेरा काम कितना भी अच्छा हो मैं काम नहीं दूंगा। मै इन सब चीजों से निकल गया, लेकिन जो नया टैलेंट आ रहा है, उसे थोड़ा स्पेस दीजिए, थोड़ी दया दिखाइए।
सोनू ने आगे कहा ' कुछ लोग बुरा न मान जाए कि सोनू निगम ने ऐसे बोल दिया और हमारे बारे में ऐसा बोल दिया। लेकिन मैं जो देख रहा हूं मैं वहीं कर रहा हूं और लोग इससे सहमत भी होंगे, जो म्यूजिक कंपोजर, राइटर्स और सिंगर्स इन चीज को सफर कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा 'डाइरेक्टर और प्रोड्यूसर भी खुश नहीं हैं, क्योंकि उनको उनकी मर्जी का म्यूजिक बनाने नहीं दिया जा रहा। ये भी ठीक बात नहीं है। डाइरेक्टर्स मुझको बोलते हैं, हमको ये म्यूजिक चाहिए ही नहीं, लेकिन म्यूजिक कंपनी कहती है हमको चाहिए, ये थोड़ा गलत है। क्रिएटीविटी दो लोगों के हाथ में नहीं होनी चाहिए। सभी के पास टैलेंट है आप ही सब बताओगे तो। उन्होंने कहा कि पहले म्यूजिक में वेरीएशन था राजकपूर का अलग होता था, ओपी नय्यर का अलग होता था और शंकर जय किशन का अलग। लेकिन अब म्यूजिक संकुचित सा होता जा रहा है तो और लोग सुसाइड न करे इसलिए थोड़े से दयालु हो जाए।'














