सोशल मीडिया पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) का एक लिपलॉक वीडियो न्यू ईयर पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद सोनम कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा 'पिछला दशक सबसे शानदार रहा। मैंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया। कई अमेजिंग लोग मिले जो जीवनभर के लिए दोस्त बन गए। मैंने बहन रिया कपूर के साथ तीन फिल्में बनाई। इससे ये समझ में आया कि बहनें अच्छी पार्टनर होती हैं।'
आगे सोनम लिखती है कि मैं अपने सोलमेट से मिली, हमने शादी की और अपना घर बनाया। लेकिन इस दशक में अधिकांश ने मुझे सिखाया है कि जीवन के कई रास्ते हैं और केवल एक रास्ता है जिसे हमें सही इरादों के साथ पूरा करना चाहिए। सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया।














