कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में 34 हजार से ज्यादा मौत हो गई है। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे है। इस वायरस की वजह से देश में 40 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। कोरोना वायरस की साइकिल को तोड़ने के लिए 21 दिन लॉकडाउन लगाया गया है। इस जानलेवा लड़ाई से लड़ने के लिए हाल ही में पीएम कोयर्स फंड की शुरुआत की गई है जिसमें लोग आर्थिक मदद दे सकते हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एक साथ खड़ा है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक PM CARES Fund में आर्थिक मदद दे रहे हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत भी दान किया है। अब स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी आगे आकर मदद की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया कि इस कठिन समय में हमें अपनी सरकार की मदद करना हमारा कर्तव्य है और इसी के चलते मैं मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये दान कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वो जितनी हो सके सरकार की मदद करें।
नमस्कार.आपण आपल्या सरकारला या कठिण प्रसंगी मदत करणे हे आपले कर्तव्य आहे. मी माझ्या तर्फ़े मुख्यमंत्री सहाय्यता निधीला २५ लाख रुपये देत आहे. माझी सर्वांना नम्र विनंती आ
कुछ दिनों पहले लता मंगेशकर उस समय भड़क गईं थीं जब लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। इससे नाराज लता मंगेशकर ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा थी कि हमारे प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी लगातार जनता से अपील कर रहे हैं कि अपने घरों से बाहर ना निकलें क्योंकि कोरोना को रोकने का यही प्रभावशाली उपाय है। लोग यह बात क्यों नहीं समझ रहे? उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि क्या कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी केवल सरकार की है और हमारा कोई कर्तव्य नहीं बनता?
बता दे, इससे पहले अक्षय कुमार ,ऋतिक रोशन, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स सामने आ चुके हैं। अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपये PM CARES Fund में दान किए है।














