न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sushant Case / सामने आया सिद्धार्थ पिठानी का CBI को दिया बयान - दिशा की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत, होश आया तो बोले- वो मुझे मार डालेंगे

सिद्धार्थ के इस स्टेटमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत 8 जून का कोई न कोई राज जरूर जानते थे। तभी उन्हें अपनी जिंदगी पर भी खतरा लग रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 11:06:44

Sushant Case / सामने आया सिद्धार्थ पिठानी का CBI को दिया बयान - दिशा की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत, होश आया तो बोले- वो मुझे मार डालेंगे

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। दोनों ही एंगल पर देश की तीन बड़ी एजेंसियां सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही हैं। मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी का सीबीआई को दिया बयान सामने आया है। बयान में सिद्धार्थ ने यह कहा है कि दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो बोले थे कि मुझे मार दिया जाएगा। पिठानी के इस बयान से दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन जाहिर हो रहा है। रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ के बयान वाले लेटर में दावा किया गया है कि 8 जून को दिशा की मौत के बाद सुशांत की हालत ठीक नहीं थी। सुशांत सिंह राजपूत को अपनी जिंदगी का डर सता रहा था। उन्होंने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ के इस स्टेटमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत 8 जून का कोई न कोई राज जरूर जानते थे। तभी उन्हें अपनी जिंदगी पर भी खतरा लग रहा था।

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में फंदे से लटकी मिली थी। इससे कुछ ही दिन पहले 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी।

रिया जानती थी सारे पासवर्ड इसलिए परेशान थे सुशांत

सिद्धार्थ के बयान में यह भी कहा गया है कि सुशांत अपने लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव खोज रहे थे। इसी बीच उन्होंने रिया को भी कई बार फोन लगाया, लेकिन रिया ने फोन पिक नहीं किया था। रिया अपने साथ 8 जून को ही सुशांत का सारा सामान ले गई थी। सुशांत को यही डर सता रहा था कि रिया उसके सारे पासवर्ड जानती है, इसलिए वह दूसरे लोगों के साथ उन्हें भी फंसा सकती है।

अगले 24 घंटे में विसरा रिपोर्ट से खुलेगा सुशांत की मौत का राज

आपको बता दे, सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जल्द पता चलने वाला है। सुशांत को जहर दिया गया या नहीं इस राज से कल यानी शुक्रवार को पर्दा उठने वाला है। कल सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आएगी। विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि सुशांत को जहर दिया गया या नहीं। मालूम हो, ये रिपोर्ट सुशांत के 20% विसरा के जांच पर तैयार की गई है। सुशांत का 80% विसरा मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। सुशांत के परिवार का कहना है कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया है। ये हत्या का मामला है। परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इस केस में मुख्य आरोपी बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव