दुनिया के कई देशों में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम काफी जोर-शोर से चल रहा है। भारत में भी दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है और जल्द वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। अब खबर आ रही है कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कोरोना वैक्सीन लग गई है। 'आंखें' और 'हम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगवा लिया है। बता दें कि शिल्पा शिरोडकर दुबई में रहती हैं और वहीं उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है।














