बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों टिकटॉक (TikTok) पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शिल्पा उन्हें गाल पर थप्पड़ मारती दिख रही हैं। दरअसल इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma), अनिल हसनंदानी, रितेश देशमुख और आर. मााधवन जैसे कई सेलेब्स इस बात पर हैरानी जताते नजर आ रहे हैं कि तीन महीने में टिकटॉक पर राज कुंद्रा के 10 लाख फॉलोअर्स कैसे हो गए। इसके बाद वीडियो में राज कुंद्रा (Raj Kundra) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के गाने 'ना हम अमिताभ पर ना दिलिप कुमार' पर डांस करते दिखते हैं कि तभी शिल्पा आती हैं और उन्हें थप्पड़ मारकर कहती हैं, 'औकात में रहो... मेरे पति हो'।
बता दे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं और पिछले महीने 15 तारीख को दोनों सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी जिसमें उनकी बेटी उनकी उंगली थामे नजर आ रही थीं।














