बॉलिवुड ऐक्टर सत्यजीत दुबे की मां कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं। सत्यजीत की मां 54 साल की हैं। हाल ही में बुखार और शरीर दर्द के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सत्यजीत ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। एक्टर ने विस्तार से अपनी मां की तबीयत के बारे में बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्यजीत की मां माइग्रेन पीड़ित रही हैं। करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें तेज बुखार के साथ ठंड की शिकायत हुई और फिर उल्टी। इसके बाद उनके पूरे शरीर में दर्द शुरू हो गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे।














