सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) संग क्रिसमस की पार्टी (Christmas Party) के बाद अब सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गई हैं, जहां की कई फोटो और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है। इन फोटो और वीडियो में सारा अली खान का अंदाज देखने लायक है। खास बात उनकी द्वारा शेयर किया उनका एक वीडियो। इस वीडियो में एक्ट्रेस स्विमिंग पूल में स्विमिंग का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देख कोई भी हैरान रह जाएगा। फैन्स सारा के इस वीडियो को काफी पसंद और कमेंट भी कर रहे है। कोई ब्यूटीफुल तो कोई सुंदर कहकर सारा अली खान के वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि एक स्प्लैश के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। इससे पहले सारा अली खान ने अपनी कुछ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही थीं।














