सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अदाकारा अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। सारा द्वारा शेयर करी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। जैसा की हम सभी जानते है कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है ऐसे में एक्ट्रेस भी इस लॉकडाउन का पालन कर रही है। इसी बीच सारा अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह ट्रैक्टर पर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में सारा देसी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने सलवार कुर्ता पहना है। उनका ये अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब भा रहा है। फैंस कमेंट कर इनके लुक और अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।














