अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जितने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इसी के जरिए वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। सारा का इंस्टाग्राम देखकर पता चलता है कि उन्हें ट्रेवल करना कितना पसंद है। हाल ही में सारा ने एक नई वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वे बनारस की गलियों में घूमते हुए नजर आ रही हैं। यहां वे दुपट्टे के साथ एक सूट पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और गले में माला पहनी हुई है। यहां सारा नो-मेकअप लुक में खुले बाल किए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।














