बॉलीवुड सितारे पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid 19) के खतरे के चलते घर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे में ज्यादातर सितारे घर पर बैठकर कुछ ना कुछ दिलचस्प गतिविधि में लगे हुए हैं। जहां कुछ स्टार्स घर पर कुकिंग और पेंटिंग जैसी चीजों में भी हाथ आजमा रहे हैं। वहीं सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिटनेस के लिए डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सारा ने अपना एक डांस वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर करा है। सारा ने इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ये मेरी सलाह है कि आप कोई भी पारंपरिक चीज करें, उसके साथ रियाज, ट्रेनिंग को जोड़ें और लगातार इस प्रोसेस को दोहराते रहें तो यकीनन ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और इस क्वांरटीन समय में कोई भी रुटीन आपको कंडीशन करने में मदद करेगा। उन्होंने ये भी लिखा कि सब घर पर रहें और सभी सुरक्षित रहें।














