न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर सारा-कार्तिक की 'लव आज कल' को मिली धुंआधार ओपनिंग, पहले दिन इतनी हुई कमाई

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बंपर ओपनिंग की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 9:23:42

बॉक्स ऑफिस पर सारा-कार्तिक की 'लव आज कल' को मिली धुंआधार ओपनिंग, पहले दिन इतनी हुई कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' कल यानी वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बंपर ओपनिंग की है। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई है हालाकि, फिल्म समीक्षकों के मुताबिक कहानी पूरी तरह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

बता दे, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में है। ऐसे में उनकी पहली फिल्म को लेकर बॉलीवुड में काफी बज बना हुआ था। फिल्म की कहानी की बात करें तो, 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' दो दौर की प्रेम कहानी है जिसमें सारा अली खान हैं जो कमिटमेंट से दूर भागती हैं तो दूसरी ओर कार्तिक आर्यन हैं जिन्हें सारा पूरी चाहिए। वहीं एक पुराना दौर और छोटे शहर की कहानी है। जिसमें कार्तिक आर्यन हैं और आरुषि शर्मा के साथ उनके भी पेंच लड़ते हैं।

लगभग 10 साल पहले आई इम्तियाज अली की 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' का फ्लेवर लोगों को भा गया था, जो दो ऐसी प्रेम कहानियों को दिखाती है जो अलग-अलग समय पर चल रही थीं। जबकि इस नई कहानी की बात करें तो 1990 की कहानी के हिस्‍से में फिर भी कुछ पल आपको मजेदार लग सकते हैं। लेकिन 'आज' के प्‍यार को दिखाती कहानी पूरी तरह बोरिंग हैं, जिसमें फिल्‍म के मुख्‍य किरदार सारा और कार्तिक नजर आते हैं। इस कहानी का सप्राइज पैकेज हैं, रणदीप हुड्डा जो बेहद छोटे से किरदार में हैं, लेकिन उनकी ये परफॉर्मेंस सब पर भारी पड़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका