बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने व्यवहार से भी फैंस के दिलों में जगह बना ली है। जब भी वह अपने फैंस से मिलती है तो बारे आराम से उनके साथ बात करती और फोटो क्लिक करवाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक वीडियो में जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान फैंस से घिरी नजर आ रही हैं, इसी बीच एक फैन उनसे ऑटोग्राफ के लिए कहती हैं, सारा अली खान फैन को ऑटोग्राफ देने के बाद उन्हें गले लगा लेती हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) का ये क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और और जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि सारा से मिलने वाले सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।














