सारा अली खान (Sara Ali Khan) मालदीव में अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) और भी इब्राहिम अली के साथ नए साल का जश्न मना रही हैं। जिसकी कई फोटो और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए शेयर भी की। मालदीव में सारा अली खान का अलग ही अंदाज देखने को मिला। हाल ही में सारा ने अपने भाई इब्राहिम अली के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिख रही थी। लेकिन हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ-साथ उनकी मम्मी अमृता सिंह (Amrita Singh) भी सबका खूब ध्यान खींच रही हैं।














