फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कूली नंबर वन' (Coolie No। 1) की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई, 2020 तक रिलीज हो सकती है। लेकिन फिल्म से इतर सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मासूम सी सारा अली खान का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस वीडियो में सारा अली खान काफी चुलबुली और शरारती नजर आ रही हैं।














