न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमारी की वजह से ब्रेक पर संजय दत्त, फिलहाल हाथ में हैं छह फिल्में, 3 ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार

संजय दत्त के फैंस के लिए मंगलवार के दिन बुरी खबर सामने आई। संजय दत्त बीते एक-दो दिन से स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 7:40:09

बीमारी की वजह से ब्रेक पर संजय दत्त, फिलहाल हाथ में हैं छह फिल्में, 3 ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार

संजय दत्त (Sanjay Dutt) के फैंस के लिए मंगलवार के दिन बुरी खबर सामने आई। संजय दत्त बीते एक-दो दिन से स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती थे। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एलान किया कि वो फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। इस एलान के कुछ देर बाद ही खबर आई कि संजय दत्त फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर से फैंस काफी दुखी हैं। संजय के जल्द ठीक होने की हर कोई दुआ कर रहा है। वहीं संजय दत्त के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उनके हाथ फिलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। आइए जानते हैं संजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में...

sanjay dutt,sanjay dutt movies,sanjay dutt upcoming films,sadak 2,bhuj the pride of india,torbaaz,kgf chapter 2,shamshera,prithviraj,bollywood news

सड़क 2

संजय की इस फिल्म को महेश भट्ट ने बनाया है। बुधवार को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि 'सड़क 2' साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, मकरंद देशपांडे, आदित्य रॉय कपूर, गुलशन ग्रोवर, जिशू सेनगुप्ता और प्रियंका बोस जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

शमशेरा

करण मल्होत्रा इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। मूवी में संजय दत्त के अलावा रणबीर, वाणी और रोनित रॉय भी हैं। इस फिल्म की घोषणा 2018 में की गई थी और ये फिल्म पिछले साल फ्लोर्स पर गई थी। फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में संजय का सिर्फ आखिरी शेड्यूल का काम ही बाकी था। जिसके लिए उन्हें दो से तीन दिन ही शूटिंग करना थी, और वो भी इसी हफ्ते शुरू होना थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह से अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

sanjay dutt,sanjay dutt movies,sanjay dutt upcoming films,sadak 2,bhuj the pride of india,torbaaz,kgf chapter 2,shamshera,prithviraj,bollywood news

KGF चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 काफी चर्चा बटोर रही है। ये फिल्म साल 2018 में आई यश स्टारर सुपरहिट कन्नड़ फिल्म 'KGF: चैप्टर वन' का सीक्वल है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म से संजय दत्त का लुक रिलीज हुआ था। संजय दत्त ने अपने 61वें बर्थ डे पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया था। पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय मुख्य विलेन अधीरा के किरदार में नजर आएँगे। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा यश और रवीना टंडन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता कार्तिक गौड़ा ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया था कि इस फिल्म का 24 दिनों की शूटिंग शेड्यूल अब भी बाकी है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि संजय ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है या नहीं।

पृथ्वीराज

फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म से मानुषी छिल्लर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में संजय दत्त का भी महत्वपूर्ण रोल होगा। फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशन कर रहे हैं। कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है।

sanjay dutt,sanjay dutt movies,sanjay dutt upcoming films,sadak 2,bhuj the pride of india,torbaaz,kgf chapter 2,shamshera,prithviraj,bollywood news

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

देशभक्ति पर आधारित ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगे। साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के बाद इन तीनों की जोड़ी एकबार फिर इस फिल्म में साथ नजर आएगी। ये फिल्म भी डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हालांकि फिलहाल इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव