बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें चौथे स्टेज का लंग कैंसर (Lung Cancer) है। ऐसे में संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। एक्टर की ये फोटो अस्पताल के स्टाफ द्वारा ही क्लिक की गई है। जिसमें उनके साथ एक महिला डॉक्टर नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि कैंसर की वजह से उनका वजन भी काफी कम लग रहा है। इस तस्वीर से पता चल रहा है कि उनकी सेहत दिन पर दिन गिरती जा रही है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद संजय दत्त के फैंस की चिंता बढ़ गई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।
वायरल फोटो में संजय दत्त लाइट ब्लू कलर की टी शर्ट और डार्क ब्लू जींस में दिखाई दे रहे हैं और हाथ में मास्क पकड़े हुए हैं। संजय दत्त की इन तस्वीरों पर अब उनके फैन कमेंट कर रहे हैं और उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।
सजय दत्त की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक यूजर ने लिखा, 'बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद करता हूं, वह जल्द बेहतर होंगे।'














