बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अब मुंबई के फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए आगे आए है। सलमान खान ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड 'FRSH' लॉन्च किया था। उन्होंने अपने ब्रांड के एक लाख हैंड सैनिटाइजर मुंबई पुलिस विभाग में दान किए हैं। वहीं, सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर देने पर सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।
मुंबई में युवा सेना के सदस्य राहुल एन कनाल ने सलमान खान (Salman Khan) के काम की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मदद करने के लिए सलमान खान शुक्रिया किया है। इसके साथ उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम ऑफिस, आदित्य ठाकरे, मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को धन्यवाद दिया है।
Thank you @BeingSalmanKhan bhai for being there for our frontline warriors, thank you @CMOMaharashtra @AUThackeray ji @MumbaiPolice
सलमान खान ने भूखे मजदूरों के लिए ट्रक, ट्रैक्टर और बैलगाड़ी में भर कर खाना भेजा था। फिल्म इडंस्ट्री में उन लोगों के खाते में भी पैसे भिजवाए हैं, जिन लोगों के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया है। फेडरेशन की ओर से भेजे गए मजदूरों के बैंक अकाउंट में अप्रैल और मई में रुपये ट्रांसफर किए।
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्महाउस में हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी हैं। हाल ही में खबरें आई थी की कि सलमान खान अपने पैरंट्स से मिलने के लिए गैलक्सी अपार्टमेंट गए थे। इस यात्रा के लिए सलमान खान ने प्रशासन से अनुमति ली थी और रात होने से पहले वापसी कर ली थी।














