न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसे हो रही है फिल्म 'राधे' की शूटिंग, सलमान खान बोले- 'टाइम लगेगा भाई, 6 महीने के बाद आया हूं'

कोरोना के साथ अब लोगों ने जीना शुरू कर दिया है। इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपनी अगली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 2:29:21

ऐसे हो रही है फिल्म 'राधे' की शूटिंग, सलमान खान बोले- 'टाइम लगेगा भाई, 6 महीने के बाद आया हूं'

कोरोना के साथ अब लोगों ने जीना शुरू कर दिया है। इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपनी अगली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म राधे का मेकिंग वीडियो रिलीज किया है जिसमें दिशा पाटनी और सलमान खान सेट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह शूटिंग सेट पर हर चीज को सैनिटाइज करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंडिंग करने जैसी हर चीज पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वीडियो के अंत में वो शॉट आता है जिसमें सलमान खान और दिशा पाटनी शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि शॉट गलत होने पर वो कहते हैं कि वक्त लगेगा।

सलमान कहते हैं, 'टाइम लगेगा भाई, 6 महीने के बाद आया हूं।'

इस वीडियो में जैकी श्रॉफ भी हैं जो बता रहे हैं कि किस तरह पूरे एहतियात के साथ काम को वापस शुरू किया गया है। जैकी ने कहा, 'सोचा नहीं था कि 200 के ऊपर फिल्में करने के बाद ऐसा वक्त भी देखना पड़ेगा। पूरी दुनिया अभी एक तरह के ट्रॉमा से गुजर रही है। मगर जो भी है, इसी बात से जुड़े हुए हैं हम सभी एक दूसरे के साथ।'

जहां तक प्रीकॉशन्स की बात है तो जैकी श्रॉफ ने वीडियो में बताया कि सभी मास्क पहने हुए हैं लेकिन एक्टर्स की तो मास्क निकालना ही पड़ेगा डॉयलॉग बोलने के पहले। उन्होंने कहा कि वह राधे यूनिट के शुक्रगुजार हैं जो हर किसी का खास तौर पर ध्यान रख रही है।

कोविड टेस्ट कराए जाने के साथ ही प्रोडक्शन द्वारा अत्यंत सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा, सभी कारों और टेम्पो ट्रेवलर्स को ले जाने से पहले उन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है। चालक दल के सभी सदस्यों की जांच के लिए डॉक्टर के साथ एक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी एवं एम्बुलेंस मौजूद है।

बता दे, कोरोना वायरस महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब अनलॉक की प्रक्रिया के साथ फिर पटरी पर लाया गया। फिल्म के बाकी हिस्से के रूप में एक गाने और कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग बाकी थी, जिसे लोनावला के पास स्थित एंबी वैली में पूरा किया जा रहा है। शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की पूरी टीम का कोविड टेस्ट किया गया। सेट पर डॉक्टरों की एक टीम ने सभी का परीक्षण किया। फिल्म की यूनिट को उम्मीद है कि इससे अब बिना किसी झंझट के 15-18 दिनों के भीतर शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसी के चलते फिल्म के निर्माता सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री सुरक्षा पर बढ़-चढ़कर ध्यान दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव