न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दबंग-3 पर पड़ेगा नागरिकता संशोधन बिल का असर, क्रेज के बावजूद एडवांस कमजोर

इस शुक्रवार 20 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान अभिनीत और प्रभू देवा निर्देशित फिल्म ‘दबंग-3’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 4:50:34

क्या दबंग-3 पर पड़ेगा नागरिकता संशोधन बिल का असर, क्रेज के बावजूद एडवांस कमजोर

इस शुक्रवार 20 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान (Salman Khan) अभिनीत और प्रभू देवा (Prabhu Deva) निर्देशित फिल्म ‘दबंग-3’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने वो जोर नहीं पकड़ा है जैसा ममूमन सलमान खान की हर फिल्म पकड़ती है। हालांकि हैदराबाद, पुणे, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी क्रेजी नजर आ रहे हैं। इन स्थानों पर एडवांस बुकिंग भी अच्छी हुई है। लेकिन दिल्ली, एनसीआर व असम में इस फिल्म को लेकर क्रेज तो नजर आ रहा है लेकिन एडवांस बुकिंग न के बराबर हुई है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि यहाँ पर नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के चलते आंदोलन चल रहे हैं, जिसके चलते दर्शक संशय की स्थिति में हैं।

Salman Khan,salman khan news,dabangg 3,dabangg 3 news in hindi,dabangg 3 first day box office,caa protest,citizen amendment bill,entertainment,bollywood news in hindi

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार बुधवार तक दबंग-3 ने एडवांस बुकिंग के जरिये सिर्फ 6 करोड़ का कारोबार ही किया है। यह पहले दिन की एडवांस है। इसे देखकर यह कहा जा रहा है कि पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी जितना इसे करना चाहिए। हालांकि गुरुवार के दिन दबंग-3 की एडवांस बुकिंग में तेजी नजर आई है। सिनेमा के ऑनलाइन टिकट बुक करने वाली कम्पनी बुक माइ शो ने आज कई दैनिक अखबारों के पहले पेज पर दबंग-3 का विज्ञापन प्रकाशित करवाया है, जिसमें 500 रुपये कैशबैक स्कीम की घोषणा की गई है। दबंग-3 का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है जो इससे पहले वर्ष 2009 में सलमान खान को लेकर वांटेड सरीखी सफलतम फिल्म बना चुके हैं। वांटेड के जरिये सलमान खान ने अपने असफल करियर को फिर से परवान चढ़ाने का काम किया था।

Salman Khan,salman khan news,dabangg 3,dabangg 3 news in hindi,dabangg 3 first day box office,caa protest,citizen amendment bill,entertainment,bollywood news in hindi

इस वर्ष ईद के मौके पर औसत फिल्म ‘भारत’ देने वाले सलमान खान एक बार फिर से दर्शकों के सामने ‘दबंग-3’ के जरिये रू-ब-रू होने जा रहे हैं। शुक्रवार 20 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यह विचार राजस्थान में पिछले 50 वर्षों से फिल्म वितरक और एक्जीबिटर के तौर पर काम कर रहे किशन पुरी ने व्यक्त किए हैं, जिनका जयपुर में फिल्म कॉलोनी में पूजा फिल्म्स के नाम से ऑफिस है। किशन पुरी का कहना है कि दीपावली के बाद अब जाकर सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम देखने को मिलेगा। पिछले रविवार से ऑन लाइन शुरू हुई एडवांस बुकिंग को देखकर साफ महसूस किया जा रहा है कि यह इस सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म होगी। सलमान खान की इस वर्ष प्रदर्शित हुई ‘भारत’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44 करोड़ की ओपनिंग ली थी। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान दबंग-3 के जरिये अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में अभिनय कश्यप के निर्देशन में बनी ‘दबंग’ ने बॉलीवुड सिनेमा की दिशा और दशा बदलने का काम किया था। इस फिल्म उन दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर मोडऩे पर मजबूर किया था जो कूलर और एसी की ठंडी हवा खाते हुए बंद कमरों में टीवी पर फिल्में देखने लगा था। ‘दबंग’ ने अपने साथ जहाँ मजदूर वर्ग को जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी, वहीं उसने अपने साथ धनाढ्य वर्ग को भी जोड़ा था। दबंग ने एक तरफ जहाँ सलमान खान के करिअर को परवान चढ़ाया वहीं दूसरी ओर इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी क्लब को मजबूत किया था। बॉक्स ऑफिस पर पहली 100 करोड़ी फिल्म देने का श्रेय आमिर खान को जाता है। उनके अभिनय से सजी और ए. मुरुगादास के निर्देशन में बनी ‘गजनी’ से 100 करोड़ी क्लब की शुरूआत हुई थी।

सलमान खान अभिनीत दबंग-3 को 120 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस फिल्म ने प्रदर्शन पूर्व ही सैटेलाइट राइट, म्यूजिक राइट और प्राइम वीडियो राइट्स के जरिए 155 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। इस तरह से यह 35 करोड़ का मुनाफा कमा चुकी है। अब प्रदर्शन के साथ ही जो भी कमाई आएगी वह पूरी तरह से मुनाफा ही होगा। जयपुर में इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ पांच एकल सिनेमाघरों राजमंदिर, लक्ष्मी मंदिर, अलका, कोहिनूर और पारस में प्रदर्शित किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि पारस सिनेमा पिछले तीन साल से बंद था, जिसने चेन्नई के निर्माता निर्देशक व वितरक रमेश जी ने पुन: शुरू किया है। इस सिनेमाघर में दबंग-3 को प्रथम तीन दिन रेगूलर 5 शो में चलाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका