बॉलीवुड के दबंग खान सलमान का आज 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। सलमान खान के जन्मदिन (Salman Khan Birthday) पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारों ने भी खूब सारी बधाइयां दीं। भाईजान ने अपने इस खास दिन को परिवार और बॉलीवुड कलाकारों के साथ मिलकर बड़े ही खास अंदाज में मनाया। सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने भांजे आहिल को गोद में लेकर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता सलीम खान और मम्मी भी उनके साथ केक काटती दिखाई दीं। वीडियो में सलमान खान के बर्थडे पर मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।














