कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते बीते तीन महीनों से सिनेमाघर बंद पड़े हैं हालाकि कुछ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इस बीच फैन्स के लिए अच्छी खबर आई है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
तरण आदर्श ने कहा दोनों फिल्म के पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ पहले थिएटर्स में रिलीज होंगी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को इस दिवाली और कबीर खान की फिल्म ‘83’ को इस क्रिसमस पर थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।’














