न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : टली 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, अक्षय कुमार ने शेयर की पोस्ट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 11:05:11

कोरोना वायरस : टली 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, अक्षय कुमार ने शेयर की पोस्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से कोरोना वायरस को अब महामारी घोषित कर दिया गया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों के दिलों में खौफ पैदा हो गया है, जिसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। भारत में भी अब तक 70 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली सरकार ने भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। जिसके चलते इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी टल गई है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। अपने ट्विट में अक्षय कुमार ने लिखा 'क्योंकि हमारी सुरक्षा सबसे पहले आती है। सुरक्षित रहिए, अपना ध्यान रखिए।' इसके साथ ही अक्षय कुमार ने एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'हमने फिल्म सूर्यवंशी बहुत ही मेहनत और लग्न के साथ बनाई है। इसलिए हम आपको और आपके परिवार को यह फिल्म देखते हुए देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।'

नोट में अक्षय ने आगे लिखा कि हमारे लिए दर्शकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे जरूरी है फिल्म यह सही समय आने पर रिलीज की जाएगी। क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले आती है। तब तक फिल्म को लेकर अपना उत्साह बनाए रखें। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। कोरोनावायरस से हम सभी को लड़ना होगा। - टीम सूर्यवंशी।

बता दे, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ देशभर में 24 मार्च को रिलीज होनी तय हुई थी। फैन्स समेत फिल्म मेकर्स भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में 90% एक्शन सीन्स अक्षय कुमार ने खुद किए हैं। यह जानकारी रोहित शेट्टी ने दी थी। रोहित ने कहा था कि फिल्म में 90 प्रतिशत एक्शन सीन्स अक्षय सर ने किए। हेलीकॉप्टर सीक्वेंस के दौरान अक्षय सर को बाइक से कूदकर हेलीकॉप्टर पर जाना था। उन्होंने बाइक चलाने वाला यह सीन बिना किसी हार्नेस के सपोर्ट से किया। इस स्टंट ने मुझे और मेरे बाकी क्रू को बहुत प्रभावित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव