न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / पुलिस जांच में रिया ने कहा था झूठ!, महेश भट्ट संग हुई ये वॉट्सऐप चैट कर रही कुछ और इशारा

रिया चक्रवर्ती और फिल्ममेकर महेश भट्ट की एक वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हो रही है चैट के सामने आने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 9:22:18

सुशांत केस / पुलिस जांच में रिया ने कहा था झूठ!, महेश भट्ट संग हुई ये वॉट्सऐप चैट कर रही कुछ और इशारा

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया अपडेट सामने आया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और फिल्ममेकर महेश भट्ट की एक वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हो रही है चैट के सामने आने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था। चैट सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की है। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। वहीं रिया और महेश भट्ट की चैट इशारा कर रही हैं कि रिया पुलिस जांच में सबकुछ साफ-साफ नहीं बता रही हैं। ऐसी चर्चा भी हो रही है कि शायद रिया पुलिस जांच में झूठ बोल रही हैं।

इंडिया टुडे द्वारा अपने आर्टिकल में शेयर किए गए वॉट्सऐप चैट में रिया ने खुद को भट्ट के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'जलेबी' के किरदार आयशा के रूप में मेंशन किया है। दोनों के बीच की बातचीत इस प्रकार है:-

rhea chakraborty,mahesh bhatt,sushant singh rajput,sushant  singh rajput news,sushant singh rajput suicide updates,sushant singh rajput house,bollywood news

रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर।।।हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।

महेश भट्ट:
पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है। आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।

रिया चक्रवर्ती:
कुछ साहस मिला सर और आपने उस दिन फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उसने मुझे स्ट्रॉन्ग होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खास होने के लिए उन्होंने आपको प्यार और शुक्रिया भेजा है।

महेश भट्ट: तुम मेरी बच्ची हो। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं।

रिया चक्रवर्ती : आह...शब्द नहीं है सर...दिल भरा हुआ है। लेकिन आपके लिए जो फीलिंग होती है, वह सबसे अच्छी होती है।

महेश भट्ट: बहादुर होने के लिए शुक्रिया।

रिया चक्रवर्ती : किस्मत का शुक्रिया, जो उसने मुझे आपसे मिला दिया। आप सही हैं। हमारे रास्ते इस दिन के लिए ही मिले थे। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि कुछ बहुत अलग है। आपके कहा एक-एक शब्द मेरे दिमाग में गूंजता है और आपके असीमित प्यार का गहरा प्रभाव महसूस होता है।

महेश भट्ट: हां, हां, हां। अगर मैं काम न आ सका तो मेरे होने का कोई मतलब नहीं है।

रिया चक्रवर्ती : आपने मुझे फिर आजाद कर दिया। भगवान की तरह एक ही जिंदगी में दूसरी बार। (संभवतः पहली बार के तौर पर वे उनकी फिल्म 'जलेबी' की बात कर रही हैं)

महेश भट्ट : रेस्ट।

रिया चक्रवर्ती : आह शांति।

महेश भट्ट :
हैप्पी बर्थडे। (शायद महेश भट्ट इसे रिया का पुनर्जन्म मान रहे थे।)

रिया चक्रवर्ती : हाहा-हाहा...मैं स्माइल कर रही हूं। आई लव यू माय बेस्ट मैन। आपको प्राउड फील कराऊंगी।

महेश भट्ट : तुमने पहले ही करा दिया। वाकई। तुमने जो किया, उसके लिए गट्स चाहिए। पीछे मत मुड़ना।

rhea chakraborty,mahesh bhatt,sushant singh rajput,sushant  singh rajput news,sushant singh rajput suicide updates,sushant singh rajput house,bollywood news

आपको बता दे, रिया अब तक कहती रही हैं कि सुशांत डिप्रेशन में थे। सुशांत की वजह से उन्हें भी तनाव होने लगा था। वो सुशांत को छोड़ना नहीं चाहती थी। सुशांत के कहने पर उन्होंने ऐसा किया था। इसी के साथ रिया ने सुशांत की बहन पर भी आरोप लगाए। लेकिन महेश भट्ट संग उनकी चैट कुछ और ही बात बयां कर रही है।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट श्याम ने कहा था कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को प्यार करती थीं और वे उनकी मौत के बाद से ही सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर रिया को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

8 जून को लेकर सुशांत के परिवार और रिया की ओर से अलग-अलग कहानी सामने आ चुकी हैं। सुशांत की बहन मीतू की मानें तो रिया ने उन्हें फोन करके फ्लैट पर बुलाया था और कहा था कि सुशांत से उनका झगड़ा हुआ है। जब मीतू वहां पहुंचीं तो रिया जा चुकी थीं। सुशांत ने भी दोनों के झगड़े के बारे में बताया था। मीतू के मुताबिक, वे सुशांत के साथ 12 जून तक रुकी थीं। लेकिन फिर उन्हें घर लौटना पड़ा था, क्योंकि उनके बच्चे छोटे हैं। रिया की ओर से जो कहानी आई, वह बिल्कुल उलट है। इंडिया टुडे मैग्जीन के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रिया के वकील ने बताया था, 'सुशांत अपने परिवार को फोन कर रहा था और मुंबई से निकलने के अपने फैसलों के बारे में बता रहा था। उन्हें अपने पास आने को कह रहा था। कई दिनों तक फोन पर सुशांत के रोने के बाद उनकी बहन मीतू 8 जून 2020 को उनके पास आकर रहने के लिए राजी हो गईं।'

'इसी वजह से सुशांत ने कहा था कि रिया अपने परिवार के साथ रहे। रिया खुद अपनी एंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स से परेशान थी। सुशांत की देखभाल करने के चलते स्थिति और बिगड़ गई थी। रिया अपने परिवार के पास जाना चाहती थी लेकिन वो सुशांत को छोड़ने में बिलकुल भी सहज नहीं थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव