न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म हो गया रिया चक्रवर्ती का करियर, अब नहीं मिलेगा काम - फिल्ममेकर लोम हर्ष

फिल्ममेकर लोम हर्ष ने कहा है कि इन चीजों की वजह से रिया चक्रवर्ती का करियर खत्म हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 5:03:13

 खत्म हो गया रिया चक्रवर्ती का करियर, अब नहीं मिलेगा काम - फिल्ममेकर लोम हर्ष

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के परिवार का दावा है कि उनकी मानसिक दशा कभी खराब नहीं रही। परिवार वाले मानते हैं कि सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती पूरी तरह जिम्मेदार है। मामले में ईडी की जांच भी जारी है। वे मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पिछले कई दिनों से लोगों से सवाल-जवाब कर रहे हैं। सीबीआई और ईडी इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन एक बात तय है कि रिया पर लगे आरोपों के चलते उनकी साख को बट्टा जरूर लगा है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक हर जगह रिया को सवालों के घेरे में खड़ा किया जाता रहा है। एक बड़ी तादात उन फैन्स की भी है जो रिया को बहुत पहले ही क्रिमिनल मान चुके हैं। इस बारे में फिल्ममेकर लोम हर्ष ने कहा है कि इन चीजों की वजह से रिया चक्रवर्ती का करियर खत्म हो चुका है।

rhea chakraborty,rhea chakraborty career,rhea chakraborty love,rhea chakraborty lom harsh,lom harsh on rhea,sushant singh rajput news,sushant singh rajput suicide news

रिपोर्ट्स के मुताबिक लोम हर्ष ने कहा कि वह रिया को अपनी अगली फिल्म में लेने का विचार कर रहे थे लेकिन क्योंकि उसका नाम सुशांत डेथ केस में जमकर उछला है इसलिए वह अब ऐसा नहीं करेंगे। लोम ने कहा कि रिया बहुत सी चीजें जानती है क्योंकि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। इसलिए उन्हें आगे आकर बोलना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'अब बहुत चीख चिल्ला रही थीं कि उन्हें सीबीआई जांच चाहिए और अब जब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है तो वो कहीं नजर नहीं आ रहीं। वह छिप क्यों रही हैं? वो बहुत सारी बातें जानती हैं, इस मामले में कोई शक नहीं है। उनका करियर खत्म हो चुका है। अब अगर उन्हें लगता है कि अगर वो कुछ लोगों का नाम नहीं लेंगी तो बच जाएंगी तो वह गलत हैं, ऑडियंस अब उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।' लोम ने कहा कि अब उन्हें कोई नहीं बचाने वाला। अगर वो वाकई सुशांत को प्यार करती थीं तो उन्हें आगे आकर बोलना चाहिए। लोम ने चिकन बिरयानी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

rhea chakraborty,rhea chakraborty career,rhea chakraborty love,rhea chakraborty lom harsh,lom harsh on rhea,sushant singh rajput news,sushant singh rajput suicide news

सुशांत सिंह राजपूत को अकेला छोड़ क्यों चली गई थीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत के निधन के महज छह दिन पहले यानी आठ जून को रिया अपने घर लौट आई थीं। ऐसी खबरें थीं कि दोनों के बीच अनबन हुई जिसके बाद सुशांत ने रिया को अपने घर चले जाने के लिए कहा। अब इस पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया कि आखिर रिया ने क्यों सुशांत का घर छोड़ा था। अपने एक इंटरव्यू में रिया के वकील ने बताया कि आठ जून को भी रिया, सुशांत को अकेले छोड़कर जाना नहीं चाहती थीं लेकिन अभिनेता ने उनसे चले जाने के लिए कहा। सुशांत ने अपने परिवार को मिलने के लिए कई बार फोन किया था। रिया के वकील के मुताबिक, सुशांत के फोन के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने जवाब दिया और बाद में उनकी बहन मीतू उनके साथ रहने के लिए आ गईं। इस दौरान रिया की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी, वो एंजाइटी और पैनिक अटैक से गुजर रही थीं। सुशांत के व्यवहार में अचानक बदलाव उनकी मुश्किलें बढ़ा देता था।

रिया के वकील ने बताया कि 'सुशांत अपने परिवार को फोन कर रहे थे, उन्हें मुंबई से बाहर जाने के अपने फैसले के बारे में बता रहे थे और उनसे मिलने आने का अनुरोध कर रहे थे। सुशांत के कई दिनों तक फोन करने और रोने के बाद, उनकी बहन मीतू आठ जून, 2020 को उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गईं। जिसके बाद ही सुशांत ने रिया को उनके माता पिता के साथ रहने के लिए कहा।'

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। इस केस में दो महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार से लेकर इन राज्यों की पुलिस फोर्स में तमाम तरह की उठापटक भी देखने को मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव