देश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों को तेखते हुए लोगों में इसको लेकर काफी खौफ है। ये खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस को लेकर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेबस भी डरे हुए है। लोगों ने ट्रेन, बस या प्लेन में सफर करना बंद कर दिया है और अगर कोई मजबूरन सफर कर भी रहा है तो इस वायरस से बचने के लिए साफ सफाई का बेहद ध्यान दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना मुंह पर मास्क पहनकर ट्रेन में सफर करती नजर आ रही हैं और कोरोना के डर के कारण वो काम कर रही हैं जो शायद ही उन्होंने पहले कभी किया हो।














