बॉलीवुड के मशहूर एक्शन फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर आने वाले है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में हैं, जो कॉमेडी से भरपूर होगी।
BIGGG NEWS... #RanveerSingh and director #RohitShetty team up once again... Film titled #Cirkus... #Rohit
पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर
रोहित शेट्टी की इस फिल्म का नाम 'सर्कस' है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम भूमिकाओं में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल की भूमिका निभाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' की रीमेक होगी।खबरों के अनुसार रोहित जल्द ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बता दें, इससे पहले रोहित और रणवीर की जोड़ी फिल्म 'सिंबा' में नजर आई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।














