न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मर्दानी 2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, साइको किलर की तलाश में रानी मुखर्जी #VIDEO

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्‍म 'मर्दानी' 2014 में रिलीज हुई थी और इस फिल्‍म को काफी पसंद किया गया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर पर्दे पर 'मर्दानी' बनकर लौट रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Nov 2019 2:36:58

 'मर्दानी 2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, साइको किलर की तलाश में रानी मुखर्जी #VIDEO

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्‍म 'मर्दानी' 2014 में रिलीज हुई थी और इस फिल्‍म को काफी पसंद किया गया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर पर्दे पर 'मर्दानी' बनकर लौट रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) का ट्रेलर आज यानी गुरुवार को रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में रानी मुखर्जी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) के ट्रेलर को रिलीज हुए अभी चंद घंटे हुए लेकिन इसको लाखों व्यूज मिल रहे है। ट्रेलर में रानी महिलाओं के साथ वीभत्‍स तरीके से बलात्‍कार करने वाले एक दरिंदे को तलाशती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले रानी ने अपनी इस फिल्‍म का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था और अब रानी का ट्रेलर उसी के आगे की कहानी कह रहा है।

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 2' (Mardaani 2 Trailer) का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस फिल्म के ट्रेलर को देख लग रहा है कि यह सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' (Mardaani) को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। उस फिल्म की सफलता से उत्साहित रानी मुखर्जी फिल्म का सेकेंड पार्ट लेकर दर्शकों के सामने आई हैं। 'मर्दानी 2 का ट्रेलर काफी जबरदस्त दिखाई दे रहा है।

bollywood news,mardaani 2,mardaani 2 trailer,mardaani 2 trailer released,watch mardaani 2 trailer,rani mukerji,rani mukerji movie,rani mukerji new movie,entertainment

ट्रेलर में कहानी दिखाई गई है राजस्‍थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) शहर की, जहां पूरे देश के बच्‍चे पीएमटी (PMT) या आईआईटी (IIT) की तैयारी और कोचिंग करने के लिए जाते हैं। यहां की पुलिस ऑफिसर हैं शिवानी शिवाजी रॉय यानी रानी मुखर्जी और इस शहर में एक साइको किलर लड़कियों के साथ बलात्‍कार कर उनके साथ दरिंदगी करता है और फिर उन्‍हें मार देता है। शिवानी को इसी मुजरिम को ढूंढना है।

दिलचस्‍प है कि इस 2 मिनट 19 सेकंड के ट्रेलर में फिल्‍म के विलेन बने साइको किलर की झलक नहीं दिखाई गई है। लेकिन उसके डायलॉग से साफ है कि यह किरदार काफी खतरनाक है, जो इस फिल्‍म के लिए एक्‍साइटमेंट और भी बढ़ा देता है। आप भी देखें ये ट्रेलर।

बता दे, 'मर्दानी 2' (Mardaani 2 Trailer) को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म को रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे जिश्नू भट्टाचार्जी ने डायरेक्ट किया है। रानी मुखर्जी की यह धमाकेदार फिल्म अगले महीने 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव