न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमेज बदलने को तैयार रणबीर कपूर, ‘डेविल’ से करेंगे शुरूआत, करियर में माइलस्टोन साबित होगी यह फिल्म

बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘डेविल’ में नजर आ सकते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 1:15:37

इमेज बदलने को तैयार रणबीर कपूर, ‘डेविल’ से करेंगे शुरूआत, करियर में माइलस्टोन साबित होगी यह फिल्म

कोरोना वायरस के चलते बंद पड़े फिल्म उद्योग के गलियारों से अब आगामी फिल्मों को लेकर हवाओं ने अपना बहाव शुरू कर दिया है। पिछले दिनों समाचार थे कि अक्षय कुमार जल्द ही एकता की फिल्म साइन करने जा रहे हैं साथ ही वे जुलाई से अपनी अगली फिल्म बैलबॉटम की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। सावन की ताजा हवाओं से अब बॉलीवुड गुलजार होने लगता है। बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘डेविल’ में नजर आ सकते हैं।

इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर की वांगा के साथ दो मीटिंग हो चुकी हैं। उन्हें स्क्रिप्ट की नैरेशन दी जा चुकी हैं जिसे सुनने के बाद रणबीर कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्तेजित हो गए है। हालांकि अभी तक उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा को इस फिल्म के लिए हरी झंडी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि वे वांगा के साथ ‘डेविल’ जरूर करेंगे। अगस्त माह में एक बार फिर अभिनेता निर्देशक की जोड़ी आपस में बातचीत करेगी।

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार फिल्म ‘कबीर सिंह’ देने वाले संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म ‘कबीर सिंह’ से ज्यादा डार्क और इंटेंस है। रणबीर कपूर फिल्म के किरदार ‘डेविल’ को लेकर संशय में हैं कि वे इस फिल्म को स्वीकार करें या छोड़ दें। बहती हवाओं के कहना है कि रणबीर कपूुर को इस बात का संशय है कि कबीर सिंह की तरह ही इस फिल्म का भी भारी विरोध होगा और जिस तरह की इसकी पटकथा है उसके अनुसार इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट ही मिलेगा।

अपने संशय को दूर करने के लिए रणबीर कपूर ने अपने प्रिय मित्र निर्देशन अयान मुखर्जी से इस पटकथा को लेकर चर्चा की है। कहा जा रहा है कि अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर को यह फिल्म करने के लिए कहा है। उन्होंने रणबीर कपूर को यह तक कहा है कि यह फिल्म उनके करियर को बदलने में अहम् भूमिका निभायेगी। गौरतलब है कि रणबीर कपूर आगामी दिनों में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव