बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने वीडियो और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। राखी सावंत के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शूटिंग के दौरान उनका बुरा हाल हो गया है। दरअसल, उन्हें एक तार के सहारे हवा में उड़ने का सीन शूट करना था, लेकिन एक्ट्रेस इतनी घबरा गईं कि वो डायरेक्टर को इसे ना करने की बात करने लगीं। लेकिन डायरेक्टर ने राखी की बात को ध्यान ना देते हुए सीन पूरा करने को कहा। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राखी सावंत जैसे ही हवा में उड़ती हैं जोर-जोर से चीखें मारने लगती हैं और यह सीन पूरा नहीं हो पाता। बाद में इसे फिर से शूट करना पड़ा। राखी सावंत के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा: 'बैंड बजा दी मेरी। मेरा फर्स्ट टाइम है।' राखी सावंत ने इस तरह फैन्स से अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।














